Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार स्वतंत्रता दिवस आज, समारोह की तैयारी पूरी

स्वतंत्रता दिवस आज, समारोह की तैयारी पूरी

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर यह स्वाधीनता दिवस समारोह यादगार होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में हर स्तर पर हर घर में तिरंगा फहराने की कवायद की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन बिहार के सहरसा जिले के महर्षि मेंही योगा आश्रम बैजनाथपुर में होगा। इसके लिए स्वामी योगानंद जी महाराज सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। रंग रोगन से लेकर पंडाल लगाने के कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। यहां ध्वजारोहण स्वामी योगानंद जी महाराज करेंगे। हालांकि स्वामी योगानंद जी महाराज ने बताया है कि दो वर्षो से कोरोना संक्रमण को लेकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से नहीं मनाया गया था अबकी बार स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आश्रम में एक दिवसीय सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। संत प्रेमियों के लिए भंडारे का भी व्यवस्था की गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com