सहरसा बिहार देर रात एक युवक को मामूली विवाद में मारी गोली।युवक गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
देर रात एक युवक को मामूली विवाद में मारी गोली।युवक गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज में में मामूली विवाद में बीते देर रात शनिवार को 40 वर्षीय युवक मोहम्मद रिजवान नामक व्यक्ति को को संतोष नामक व्यक्ति ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।जख्मी अवस्था में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में किया भर्ती जहां जख्मी इलाजरत है।जख्मी को दो गोली जांघ में लगी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी रिजवान अपने घर के आगे रोड पर खड़ा था।उसी दौरान संतोष कुमार नामक युवक अपने दो तीन साथी के साथ जख्मी युवक के घर के पास आया और बोला जो जाओ अपने घर के अंदर।जख्मी युवक बोला हम अपने घर के आगे रोड पर खरे हैं तो क्या दिक्कत है तुमको।इसी मामूली विवाद को लेकर दोनों में तू तू में में होने लगी।उसके बाद जख्मी युवक रिजवान और संतोष कुमार में मारपीट होने लगा।मारपीट खत्म होने के बाद बाद संतोष कुमार थोड़ी देर के बाद फिर जख्मी रिजवान के घर चार चक्का वाहन से आया और रिजवान पर दो गोली चला दी।गोली रिजवान को जांघ में लगी है।जिसमें रिजवान गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी रिजवान को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है,जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं जख्मी के पुत्र मोहम्मद मिस्टर अली ने बताया कि मेरे पापा अपने घर के पास रोड पर खरे थे।उसी दौरान संतोष कुमार आया और बोला जो जाओ अपने घर के अंदर ।लेकिन मेरे पापा बोले हम अपने घर के पास रोड पर खरे हैं क्यों जाएंगे घर के अंदर।इसी मामूली विवाद को लेकर संतोष कुमार मेरे पापा के साथ मारपीट करने लगा।उसी दौरान हमलोग भी घर के बाहर आये पापा को बचाने के लिए तो हमसे भी मारपीट करने लगा।उसके बाद संतोष मारपीट के बाद चले गया।उसके बाद हमलोग घर में खाना खाकर बाहर रोड पर घूमने के ख्याल से खरे थे उसी दौरान दस मिनट के बाद फिर मेरे घर पर चार चक्का से आ गया और गोली चलाने लगा जिसमे एक गोली मेरे पैर को छूते हुए निकल गया।और मेरे पापा को दो गोली जांघ में लग गया।उसके बाद जख्मी हालत में हमलोग पापा को सदर अस्पताल में भर्ती करवाये जहां पापा का ईलाज चल रहा है।
*BYTE :-* मोहम्मद मिस्टर अली परिजन।
Subscribe to my channel



