BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण

Spread the love

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने किया निरीक्षण

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप लगे कटान का स्थानीय विधायक संजय सिंह ने निरीक्षण करते न्यासधारी से मुलाकात किया।कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप हो रहे भीषण कटान का शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक ने निरीक्षण करते जलसंसाधन विभाग के अधिकारी को अभिलंब कटावरोधी कार्य करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि बाबा कारु खिरहरि मंदिर मिथिला-कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत हैं जिसकी सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से नदी का कटाव मंदिर से सटे पश्चिम उत्तर के तरफ लगने के कारण मंदिर के समीप लगे मेले की जमीन का कुछ भाग नदी में समा गया।इसके बाद विधायक मंदिर परिसर पहुंचे और न्यासधारी निरंजन कुमार से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था,सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की।न्यासधारी निरंजन कुमार ने विधायक को बताया कि दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं दिसम्बर माह में संत बाबा कारु खिरहरि का जन्मोत्सव पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिसके लिए बैठने की व्यवस्था,शौचालय, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था,मंदिर की चहारदीवारी और परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य अगले विकास कार्य का हिस्सा है।न्यासधारी की बातों को गंभीरता से लेते विधायक ने आश्वासन दिया कि मंदिर विकास कार्य में वे हर संभव सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री और कला-संस्कृति विभाग से मिलकर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रस्ताव रखेंगे।मौके पर सरपंच संजीव कुंवर,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलु पासवान,भाजपा महामंत्री गौरव सिंह,इन्द्रदेव खिरहरि,बीरेंद्र खिरहरि,संजय खिरहर,भवेश यादव,छोटु कुमार,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com