BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबबिहारसहरसा बिहार
Trending

सहरसा में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली

सहरसा में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* सहरसा में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली

*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहाँ दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में वहां मौजूद एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई. घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में की गई है जो एक चाय का दुकान चलाती है. मामला जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चपराम कोठी के समीप की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई इस दौरान पास में मौजूद महिला सुमित्रा देवी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरीबख्तियारपुर के प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए, प्रभारी SDPO ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई इस बीच वहाँ मौजूद एक महिला के पैर में गोली लग गई है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है दोषी व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्वत कार्रवाई की जाएगी.
*BYTE :-* धीरेंद्र पांडे, प्रभारी SDPO सिमरीबख्तियारपुर.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com