चित्रकूट सरधुआ पावर हाउस मैं बिजली सप्लाई सही ना मिलने से परेशान युवा और किसान
सरधुआ पावर हाउस मैं बिजली सप्लाई सही ना मिलने से परेशान युवा और किसान

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर अंतर्गत सरधुआ पावर हाउस के द्वारा सरधुआ बरद्वारा सूरसेन अर्की वीर धूमाई सुर्की चिल्लीमल बिलास आदि दर्जनों गांव को सही सप्लाई ना मिलने से क्षेत्र के युवाओं किसानों के द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए तहसील परिसर में बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए गए उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा को लिखित शिकायत पत्र दिया गया युवा समाजसेवी सत्यवीर सिंह ने बताया पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज और सही सप्लाई नहीं मिलती जिससे किसानों की खड़ी फसल धान बर्बाद होने की स्थिति में है अगर सही तरीके से कार्य नहीं हुआ बिजली ना मिली तो हम सभी क्षेत्रीय आम जनमानस एकत्रित होकर के आमरण अनशन करेंगे पूरे क्षेत्र में जर्जर तार व्यवस्था होने से यह स्थित है बिजली विभाग सचमुच लापरवाही कर रहा है या उनकी कोई समस्या है जिम्मेदार लोगों से चैनल आवाज इंडिया लाइव मांग करता है क्षेत्र के युवा और किसानों की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द हो जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी समझें इस मौके पर कुलदीप सिंह हिमेश तिवारी अखिलेंद्र सिंह हर्ष सिंह विजय तिवारी उर्फ प्रधान तिवारी राजू गुप्ता संतोष यादव सरोज प्रजापति सुखेंद्र सिंह सहित बहुत अधिक संख्या में युवा और किसान उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


