गाजे – बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, हुई श्री श्री 1008 नौ कुण्डी महायज्ञ की शुरुआत
गाजे - बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, हुई श्री श्री 1008 नौ कुण्डी महायज्ञ की शुरुआत

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप बाजार कांपेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को श्री श्री 1008 नौ कुण्डी महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। यज्ञ स्थल से गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हर- हर महादेव के बीच कलश शोभा यात्रायात्रा में शामिल 108 महिलाओं ने कलश में जल भरकर कांप पंचायत के विभिन्न टोला महल्ला भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस मौके पर अयोध्या से आए पंडित शंभू दास बाबा ने कहा कि कलश स्थापित करने के बाद महारुद्र यज्ञ की शुरुआत की गयी हैं। ग्यारह दिनों तक चलने वाली महारुद्र यज्ञ दिन में हवन पूजन के पश्चात रात में रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। ज्ञात हो कि कलश यात्रा में महिलाओं के पिछे-पिछे कर्ई आकर्षक झांकी शामिल की गई। इस दौरान भगवान भोले के गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। यज्ञ समिती के अध्यक्ष यशवंत कुमार एवं संरक्षक पूर्व मुखिया अनमोल भगत ने कहा कि लोगों के अर्थक प्रयास से यज्ञ करवाया जा रहा है। रोजाना यज्ञ में आहुतिया दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। अयोध्या से एक दर्जन से अधिक पंडित एवं कथा वाचक आए हुए हैं।

Subscribe to my channel



