BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending
पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग
पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार
पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग
खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना की पत्रकारों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, विभिन्न छात्र संगठनों ने भी घटना के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। छात्र नेताओं ने मारपीट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और संबंधित कर्मी के निलंबन की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पत्रकार के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
Subscribe to my channel