सहरसा बिहार जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठी।लगभग दोनो पक्षों से महिला सहित आधे दर्जन लोग हुआ घायल
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठी।लगभग दोनो पक्षों से महिला सहित आधे दर्जन लोग हुआ घायल

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 8 गोबरगढ़ा में आज गुरुवार 4 अगस्त को दो पक्षों की बीच जमकर चली लाठी और फारस।जिसमें महिला समेत लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गया है।सभी घायलों को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती ।जहां सभी जख्मी ईलाजरत है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी हो कि एक पक्ष के गजेन यादव ,शम्भू यादव,घोघन यादव और दूसरे पक्ष के विपिन यादव,उपेंद्र यादव राजेश ,रूपेश के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। आज 4 अगस्त गुरुवार को दूसरे पक्ष के विपिन यादव राजेश यादव,रूपेश यादव ,के द्वारा गजेन यादव के जमीन पर लगा हुआ पेड़ को काट दिया गया ,जिसको लेकर विवाद उतपन्न हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी फरसा चलाया गया।जिसमें महिला सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गया।सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर एक पक्ष के जख्मी गजेन यादव ने बताया कि मेरी जमीन पर पेड़ लगा हुआ था, जिसको बिपिन यादव राजेश यादव रूपेश यादव सहित कई लोग मेरे जमीन पर आकर मेरे द्वारा लगाया गया पेड़ को काट दिया।पेड़ काटने के दौरान जब मैंने मना करने लगा तो वो सभी लोग लाठी डंडे और फरसा से हमला करने लगा जिसमें हमलोग घायल हो गए है।और सदर अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं दूसरे पक्ष के बिपिन यादव ने बताया कि गजेन यादव ,शम्भू यादव,घोघन यादव सहित कई लोग हथियार से लैस होकर अचानक आया और हमलोगों पर हमला कर दिया।जिससे हमलोग बुरी तरह जख्मी हो गए।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद में मारिपित हुई है।दोनो पक्षों के तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ जो भी इस मारपीट की घटना में शामिल है उसको बख्शा नहीं जाएगा।
*BYTE :-* रूपेश कुमार घायल।

Subscribe to my channel



