सहरसा बिहार खाकी की करतूत/सेवा से हुए बर्खास्त
खाकी की करतूत/सेवा से हुए बर्खास्त

*लोकेशन :-* साहरसा।
*रिपोर्ट :-* विकास कुमार।
*ANCHOR….* आज पुलिस उप-महानिरिक्षक शिवदीप वामनराव लांडे ने दो पुलिस अधिकारी को जांचोंउपरांत दोषी पाए जाने पर आज से किया बर्खास्त।
21.01.2022 को सोशल मीडिया में तत्कालीन सदर के थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद का शराब व शबाब के साथ बारबाला के साथ मस्ती करते विडियो वायरल मामले में एसपी की जांच में सत्य पाया गया।पुलिस अधीक्षक के मंत्यव को सही पाते हुए डीआईजी ने आज आदेश जारी करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद को आज से सेवा से बर्खास्त किया।
वहीं सहायक अवरनिरक्षक
उदय नाथ शर्मा कुछ अन्य लोगों के साथ रात्रि गश्ती के दौरान शराब सेवन व वरीय पुलिस पदाधिकारी को असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल विडियो की जांचों उपरान्त सत्य पाते हुए सेवा से किया बर्खास्त।दोनो मामले का डीआईजी ने प्रेस वार्ता कर दी मीडिया को जानकारी।पेश है एक खास रिपोर्ट….
VO1…बताते चले की 21 जनबरी 2022 को सोशल मिडिया पर सदर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद का शराब व शबाब के साथ बार बालाओं के साथ एक विडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद एसपी लिपि सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से थानेदार को निलंबित करते हुए विडियो की सत्यता की जांच व विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा था।
वहीं दूसरी घटना दिनांक 25.02.2022 को नौहट्टा थाना के तत्कालीन सहायक अवरनिरक्षक उदयनाथ शर्मा का गश्ती के दौरान शराब सेवन व अभद्र व्यबहार करते हुए सोशल मिडिया पर विडियो तेजी से वायरल हुआ था।
जिसके बाद फ़ौरन एसपी लिपि सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वीडियो की सत्यता की जांच व विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा था।
आज कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने कहा की पुलिस अधीक्षक,सहरसा के मंतब्य को सही पाते हुए आज से तात्कालिक सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद और सहायक अवरनिरक्षक उदय नाथ शर्मा को सेवा से बर्खास्त किया जाता है।
*BYTE :-* शिवदीप वामनराव लांडे, पुलिस उप-महानिरिक्षक,कोसी क्षेत्र,सहरसा।

Subscribe to my channel



