चित्रकूट यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल का बारिश के बाद यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो आम जनमानस की मांग
यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल का बारिश के बाद यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो आम जनमानस की मांग

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर ब्लाक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदी से लेकर ग्राम पंचायत चिल्ली मल तक पुल निर्माण हेतु सर्वे कार्य पूर्व में संपन्न हो चुका है निश्चित स्थल का चयन भी हो चुका था फतेहपुर जनपद के तहसील खागा अंतर्गत ग्राम पंचायत धाना मजरा गढ़ा के सामने से चित्रकूट जनपद को जोड़ने के लिए पुल निर्माण हेतू सर्वे कार्य पूरा हो चुका है पुल निर्माण से चित्रकूट जनपद से फतेहपुर जनपद आने जाने के लिए लगभग 50 से 60 किलोमीटर का चक्कर खत्म हो जाएगा देश के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड के पूर्व राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी के कार्यकाल में सर्वे कार्य हुआ था पूरे क्षेत्र की जनता जनार्दन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय योगी आदित्यनाथ जी से माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन करते हुए माग कर रही है आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोनों जिले को जोड़ने के लिए यथाशीघ्र तत्काल प्रभाव से बारिश खत्म होते ही अपने कर कमलों द्वारा पुल का शिलान्यास करते हुए आम जनमानस की समस्याओं का निदान करें युवा समाजसेवी घनश्याम दुबेदी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू गौतम अनूप मिश्रा अनिल कुमार देवारवा बाल किशोर द्विवेदी अभिषेक दुबेदी दिलीप उर्फ कल्लू द्विवेदी अंबरीश कुमार आदि पूरे क्षेत्र की जनता जनार्दन ने मांग किया है
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


