सहरसा बिहार बिहार के किसान की उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में बिक रही धान।
बिहार के किसान की उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में बिक रही धान।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के किसान की धान उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में बिकने की जानकारी इन दिनों काफी सुर्खी में है। जानकारी हो कि खरीफ विपणन मौशम वर्ष 2022 – 2023 में सहरसा जिले को लगभग 08 लाख एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया। लेकिन विभाग की शिथिलता कहें अथवा जानबूझ कर लेटलतीफी जिस कारण अब तक लगभग में 56 लॉट ही किसानों के धान की खरीदारी हो सकी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्सों को सीसी समय से नही दिया जिस कारण किसानों की धान समय से नही बिकी और किसान गेंहू की खेती करने के लिए अपने धानों को ओने पौने दामों में छोटे व्यपारियों के हाथों बेच दिया और वह धान बिहार से गोपालगंज के रास्ते उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बिक रहा है। हालांकि इन बातों की पुष्टि हेतु अगर किसानों के खाते को खंगाला जाय तो पता चलेगा कि अन्य प्रदेश से कितना रुपया किसानों के खाते में आया है।
वहीं डीसीओ शिव शंकर कुमार ने आज बुधवार को बताया कि किसानों के धानों की खरीदारी हो रही है। एफआरके के कारण सीएमआर में चावल जमा नही हो रहा है जिस कारण धान खरीदारी की रफ्तार कम हो गयी है। पैक्स को समय से सीसी दिया गया 40 प्रतिशत एडजहॉस्ट होने वाला है। एफआरके ही मुख्य वजह है जिस कारण धान की खरीदारी का रफ्तार कम हो गया है।
Subscribe to my channel
