Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बाँसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर

डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बाँसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सरकारी स्कूल के सिस्टम को काफी चुस्त दुरुस्त कर दिया है लेकिन सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत एक ऐसा विद्यालय है जहां डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बाँसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत कांप पंचायत में संचालित विद्यालय एन पी एस विजयनगर पश्चिम को आज तक अपना भवन नसीब नही हो सका है और डेढ़ सौ से अधिक बच्चे बाँसबाड़ी के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने बताया कि विद्यालय को पर्याप्त जमीन है वावजूद यहां आज तक मकान बनाने की स्वीकृति नही मिल सकी है। उन्होंने बताया कि एक सौ अस्सी बच्चे के आसपास नामांकित है लेकिन तपती धूप एवं बरसात में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार मध्य विद्यालय में स्कूल को समायोजित किया गया था लेकिन ग्रामीणों के हो हंगामा के कारण पुनः विद्यालय बाँसबाड़ी में स्थापित कर दिया गया। जिस तरह विद्यालय का वर्तमान समय में संचालन हो रहा है किसी तरह कि अप्रिय घटना कभी भी घटित हो सकती है। हालांकि इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी हब्बीबुल्ला ने बताया कि मामले की कल जांच करवाई जायेगी विभागीय पत्र के अनुसार जिस विद्यालय को भवन नही है उनको नजदीकी मध्य विद्यालयों में समायोजित किया जाना है।
*BYTE :-* प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com