Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *कांडी मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री ने कहा कि नियोजन नियमावली में क्षेत्रीय भाषा हिन्दी को हटा कर पलामू प्रमण्डल के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रही झारखंड सरकार।*

Spread the love

 

Dayanand Yadav की रिपोर्ट।

काण्डी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले काण्डी नगर सह मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा जमा उच्च विद्यालय के प्रागंण में हिन्दी दिवस पर नियोजन नियमावली में हिन्दी/ मगही/ भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा में जगह नहीं दिये जाने का विरोध काला बिल्ला लगाकर किया।
नियोजन नियमावली का कड़ा विरोध करते हुए प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि सत्तासीन हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा छात्र हित का फैसला कि अभाविप घोर निंदा करती है.
प्रिन्स ने कहा कि खास कर पलामू प्रमण्डल के आम जनमानस की भाषा हिंदी है.और यहा के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में भी भाषा के पेपर में हिन्दी का ही चयन करते हैं और पढ़ते हैं किन्तु राज्य में सत्तासीन हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा नियोजन नियमावली में क्षेत्रीय भाषा के तौर पर हिन्दी को हटा देना. खास कर पलामू प्रमण्डल के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
वहीं अभाविप कांडी के प्रखण्ड संयोजक साकेत मिश्र ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हिंदी हमारी राजभाषा है और संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा की मान्यता दी है और हमें राष्ट्र की राजभाषा हिंदी के अलावा किसी दूसरे भाषा को जानना या पढ़ना जरूरी नही है क्षेत्रीय भाषा को जानना और पढ़ना चाहिए परंतु जानने के लिए किसी प्रकार से मजबूर नही किया जा सकता, स्थानीय विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय भाषा की सूची में से एक या दो भाषा को छोड़ दे तो न तो अन्य की यहां पढ़ाई होती है और न ही शिक्षक की व्यवस्था है हेमंत सोरेन का जो वादा था सरकार बनी तो झारखंड के पांच लाख युवाओं को रोजगार नही तो राजनीति से सन्यास यहां रोजगार मिलना तो दूर की बात है बल्की नीति नियमावली में बदलाव कर के यहां के छेत्रीय भाषा हिंदी मगही को हटा कर के झारखंड के छात्रों के साथ सौतेला बेवहार कर रही है हेमंत सरकार
मौके पर अभाविप की ओर से सरकार को अभिलंब हिन्दी/ मगही को शामिल करने की संदेश देते हुए प्रखण्ड संयोजक साकेत मिश्र, नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार सिंह , प्रखण्ड कार्यकारिणी सदस्य लक्की कुमार, कार्यालय मंत्री पंकज कुमार व सदस्य शनि कुमार,रिशु कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com