Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद आचार्य निर्भय सागर महाराज जी के शिष्य शिवदत्त सागर महाराज जी,हेमदत्त सागर महाराज जी पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में विराजमान है

आचार्य निर्भय सागर महाराज जी के शिष्य शिवदत्त सागर महाराज जी,हेमदत्त सागर महाराज जी पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में विराजमान है

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

आचार्य निर्भय सागर महाराज जी के शिष्य शिवदत्त सागर महाराज जी,हेमदत्त सागर महाराज जी पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में विराजमान है प्रवचन के दौरान हेमदत्त सागर महाराज ने कहा कर्म भूमि हमें ऐसे ही जीवन बर्बाद करने के लिए नहीं मिली है अपना उद्घार करने के लिए मिली है पेड़ फल भी देता है छाया भी देता है बिना कुछ आप से लिए , हमें हर एक जीवी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए अपने जीवन में उसे धारण करना चाहिए जमीन पर भी हर छोटे जीव को देख कर चलना चाइए जिससे हिंसा न होहर जीव की आत्मा एक है उसने कर्म किए थे इसलिए वो त्रियांच में है , यहां हम कर्म काटने आए है कर्म बांध ने नहीं, हर व्यक्ति को हर रोज स्वाध्याय जरूर करना चाहिए उससे ज्ञान बढ़ेगा कर्म कटेगे दया के भाव हमेशा अपने मन में रखो,
शिवदत्त सागर महाराज जी ने कहा संसार के भटकाने वाले रत्न तो कहीं है पर मोक्ष प्रदान करने वाले रत्न तो तीन ही है सम्यक दर्शन सम्यक ज्ञान सम्यक चारित्र , सदगुरु हमेशा नाव के समान होते है जो हमेशा हर जीव को तार ने के लिए पैदा होते है , आदमी के परिणामों से , क्रिया से , सब पता चल जाता है अगर आपको अच्छे के लिए याद किया जाए तो समझो स्वर्ग में गए हो और अगर पीछे आपके कर्मों की वजह से बुराई होती है तो आप नरक गए है, जिस प्रकार बस मार्ग रेल मार्ग, हवाई मार्ग में नक्से और दिशा सूचक यंत्रों से हम यात्रा करते है उसी प्रकार मोक्ष मार्ग में आगे बड़ना हो तो पंचम काल में जिनवाणी नक्से का काम करती है , गुरु दिशा सूचक यंत्र का काम करते हैं, समय मिला है धर्म का समय का सदुपयोग किया करो इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, कमेटी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन , संदीप जैन, बॉबी जैन, संजय जैन, नीरज जैन, प्रिंस जैन, अनिल जैन, प्रदीप जैन, पारस जैन, निखिल जैन, शैलेश जैन, दिनेश जैन, गोपाल जैन, समस्त जैन समाज उपस्थित रहीं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com