
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन। स्मृति दिवस पर तीन शहीदों के परिजन को दिया गया सम्मान। डीआईजी शिवदीप लांडे,एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा भी थे मौजूद।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज शनिवार को पुलिस केंद्र में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।पुलिस स्मृति दिवस में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी साथ ही साथ सलामी भी दी गयी।डीआईजी शिवदीप लांडे और एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित सभी अधिकारियों के द्वारा शहिद डीएसपी सतपाल सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी गयी। इस स्मृति दिवस में डीआईजी शिवदीप लांडे,एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा,डीएसपी बैद्यनाथ मेहता,सदर एसडीपीओ संतोष कुमार,डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ,इंस्पेक्टर अनिल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
इस स्मृति दिवस में शामिल डीआईजी शिबदीप लांडे ने तीन शहीदों के परिजन को सॉल और पुष्प देकर किया सम्मानित।एक शहीद का नाम आशीष कुमार सिंह है जो खगड़िया जिले के पसराहा थानां में थानां अध्य्क्ष के पद पर कार्यरत थे जो 12.10.2018 को अपराधी से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे।और सहरसा जिले के बलवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरोजा गांव के रहने वाले थे।दूसरे शहीद का नाम संजीव कुमार है जो बीएमपी के जवान थे और मुजफ्फरपुर में कार्यरत थे।और 4.10.2008 को माओवादी के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे।तीसरे शहीद का नाम मोहम्मद फारुख आलम है जो एसआईटी पुलिस लाइन सारण में पद स्थापित थे और संध्या गस्ती के दौरान 20.8.2019 को शहीद हुए थे।
वहीं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा की माने तो पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर सहरसा पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी।जिसमें एक साल में पूरे भारत वर्ष में जितने भी पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं उनके याद में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।साथ ही सहरसा जिले से पूर्व में भी हमारे पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं उनका भी सम्मान किया गया है।
Subscribe to my channel


