Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पुलिस कॉन्स्टेबल सहित कई एग्जाम में फर्जीवाड़े की थी तैयारी

पुलिस कॉन्स्टेबल सहित कई एग्जाम में फर्जीवाड़े की थी तैयारी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* पुलिस कॉन्स्टेबल सहित कई एग्जाम में फर्जीवाड़े की थी तैयारी। सहरसा में सेटिंग करने वाले 4 गिरफ्तार। कैंडिडेट्स को पास कराने का था प्लान पुलिस ने दबोचा।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा से बड़ी ख़बर सामने निकल कर आ रही है जहां आगामी 1 अक्टूबर से पुलिस कांस्टेबल और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले अभियार्थी को पास कराने को लेकर तैयारी कर रहे चार सेटर चढा पुलिस के हत्थे।गिरफ्तार सेटर के पास से पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कई कागजात ,आधार कार्ड,एडमिट कार्ड,और 85 हजार नगद बरामद किया है।जिसका खुलासा आज मंगलवार 26 सेप्टेम्बर को डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने सदर थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ संतोष कुमार भी थे शामिल।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सेटर आगामी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षा को लेकर सेटर अभियर्थियों को पास करवाने को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।इस सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।जिस टीम में इंस्पेक्टर ब्रजेश चौहान,ज्योतिष वर्मा भी शामिल थे।इसी गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई।जहां तीन सेटर को गिरफ्तार किया गया।जिसमें एक सेटर का नाम सूरज कुमार उर्फ नीरज कुमार है,दूसरे सेटर का नाम अक्षय कुमार है और तीसरे सेटर का नाम रामकृष्ण कुमार है।
इस मामले को लेकर आज मंगलवार को डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिन सदर थाना अध्य्क्ष को सूचना मिली थी कि सहरसा में ही एक व्यक्ति के द्वारा आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर धोखा धारी, फर्जी तरीके से सेटिंग गेटिंग कर अभियार्थी को पास कराने के लिए अवैध कार्य कराया जा रहा है।इसी सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।और उसी गठित टीम के द्वारा सूरज कुमार के घर पर रेड किया गया जहां कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया जो आगामी परीक्षा में अभियार्थी को पास कराने में यूज करता।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com