Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
कोसी बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी। लोग ऊंचे स्थान पर जाने को है मजबूर।
कोसी बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी। लोग ऊंचे स्थान पर जाने को है मजबूर।

लोकेशन :- सहरसा
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777
कोसी बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी। लोग ऊंचे स्थान पर जाने को है मजबूर।
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में कोसी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद रसलपुर गांव के हर घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग ऊंचे जगह पर जाने को मजबूर है तो वहीं रसलपुर, ब्रिजेन, सत्तोर गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिस कारण जिला मुख्यालय से डेहरार, बकुनिया, पड़ताहा, रसलपुर, नोला, गढ़िया, बेला बथान गांव का संपर्क टूट गया है। दर्जनों गांव के लोग बाढ़ के चपेट में आ गया है और बाढ़ प्रभावित लोग ऊंचे जगह पर जाने को मजबूर है।