Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूंडला- पूर्व सांसद राजबब्बर को न्यायालय ने दी जमानत पर किया हर्ष व्यक्त

टूंडला- पूर्व सांसद राजबब्बर को न्यायालय ने दी जमानत पर किया हर्ष व्यक्त

Spread the love

 

टूंडला। क्षेत्रीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अहाता शोभाराम लाइनपार टूंडला पर पूर्व मेजर सूबेदार लाल आनंद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद राजबब्बर को न्यायालय ने जमानत देकर न्याय प्रदान किया है कांग्रेस नेता एवं टूंडला की शान कहे जाने वाले अभिनेता ने देश में टूंडला का डंका बजा रखा है ।जिनके जमानत मिलने पर आज परिवार सूचना अधिकार टास्क फोर्स पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

अनिल उपाध्याय ने कहा कि टूंडला की आन बान शान तथा जानदार नेता पूर्व सांसद राज बब्बर पूरे देश में जाने जाते हैं ।जिन्हें न्यायालय ने जमानत देकर रिहा किया है। न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। बैठक में मानवेंद्र शर्मा, सुमन झा, शिवा शर्मा, पूजा शर्मा, सीमा शर्मा, कमल सिंह यादव, सुनहरी लाल, विद्याराम, मोहम्मद यूसुफ अली, पवन कुमार, राजा आदि मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com