Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट धान की फसल को बेचने के लिए परेशान जिले का किसान

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में देश का अन्नदाता अपनी धान की फसल बेचने को लेकर दर-दर भटक रहा है और मौजूदा सरकार कह रही है कि 2022 में किसानों की आय हम करेंगे दुगुनी।तो क्या इसी तरह सरकार किसानों की आय करेगी दुगुनी।देश के अन्नदाताओं का मौजूदा सरकार से यह एक बड़ा सवाल*भारतीय किसान यूनियन इकाई चित्रकूट के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ,तहसील अध्यक्ष मऊ विनय कुमार त्रिपाठी, यूनियन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी चित्रकूट के सामने रखी किसानों की भारी समस्याये।**पीड़ित किसानों ने सैकड़ों टैक्टरो के साथ धान बिक्री,यूरिया डीएपी अन्ना गोवंश आदि कई तरह की समस्याओ को लेकर भारी जन आक्रोश के साथ जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन और 11जनवरी तक का दिया समय,11 जनवरी तक अगर किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं होता तो हजारों किसान अपने ट्रैक्टर में धान की फसल को लेकर जिला मुख्यालय में खेलेंगे धान की होली।और अगर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन स्वयं होगा।*

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com