Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा संस्था को उच्च शिखर पर ले जाने का करेंगे प्रयास: पं मनीष शर्मा

संस्था को उच्च शिखर पर ले जाने का करेंगे प्रयास: पं मनीष शर्मा

Spread the love

 

आगरा। सामर्थ्यवान दिव्यांगों की नई दिशा द्वारा दो दिव्यांग को ट्राई साइकिल एक दिव्यांग को व्हीलचेयर और एक दिव्यांग महिला को रोजगार प्रारंभ कराने हेतु कॉस्मेटिक का सामान संस्था की ओर से बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया गया। एक ट्राई साइकिल गिरजा रैना द्वारा दूसरी ट्राई साइकिल प्रांशु गुप्ता द्वारा व्हीलचेयर गुरु मुख दास द्वारा व कॉस्मेटिक का सामान कौशल केडिया जी द्वारा संस्था को स्पॉन्सर किया गया संस्था के संस्थापक पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य आने वाले समय में एक ऐसा दिव्यांग केंद्र बनाना है जहां पर दिव्यांगों की हर तरीके से मदद किए जाने के साधन हो और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद आगरा की धर्मपत्नी मधु बघेल मुख्य अतिथि के रूप में रही। अपने संस्था को आगे बढ़ाने का और दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद करने का संस्था को भरोसा दिलाया और एक ट्राई साइकिल भी संस्था को आपकी तरफ से स्पॉन्सर की गई जो आने वाले समय में दिव्यांग जन को दी जाएगी।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. महिमा उपाध्याय , रीना सिंह, बबीता पाठक, मनीष अग्रवाल, किशोरी सिंह राजपूत, जय राम , गुरु मुख दास, चारु अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम में संस्था के सदस्य राजकुमार शर्मा, सुनीता सिंह, रेनू शर्मा, शुभम शर्मा रजत शर्मा जी माधव शर्मा, रेनू शर्मा रेखा शर्मा व मंच संचालन सुरेश कालरा द्वारा किया गया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com