Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा बरडीहा प्रखंड में बालश्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन ने तीन चिमनी ईट भट्ठा के संचालकों पर किया प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

*तीनों ईट भट्ठा से 6 नाबालिक मजदूर बच्चों को किया गया रेस्क्यू*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

मझिआंव बालश्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक एवं पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा बरडिहा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चिमनी ईट भट्ठा पर औचक छापामारी की गई। औचक छापामारी के दौरान 3 चिमनी ईट भट्ठा पर काम कर रहे 6 नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसके पश्चात तीन चिमनी ईट भट्ठा के संचालकों पर श्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन के द्वारा बाल मजदूर एक्ट के तहत बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें अमन चिमनी ईट भट्ठा के संचालक संजय कुमार सिंह,एस ए आर ईट के विवेक पांडे एवं 575 ईट के संचालक ददन यादव का नाम शामिल है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com