पाकुड: भाजपा ने मनाया रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । रविवार को भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की नेतृत्व में विश्व विख्यात कवि, साहित्यकार रविंद्र नाथ टैगोर जी के पुण्यतिथि पर पाकुड़ नगर के स्थानीय पुराना सदर अस्पताल के निकट रविंद्र नाथ टैगोर के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक व जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे उपस्थित थे।भाजपा के प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि रबीन्द्रनाथ ठाकुर या रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 ईस्वी को कोलकाता हुआ एवं उनकी मृत्यु 7 अगस्त 1941 जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी
कोलकाता मे हुआ था।
मौके पर भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, मनोरमा देवी, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह , युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रतन भगत, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत आदि उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



