Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा खेरागढ़ में रामहरी महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

खेरागढ़ में रामहरी महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

Spread the love

 

उ प्र सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व कथा वाचक अतुल जी महाराज ने फीता काटकर किया

आगरा। खेरागढ़ कस्बे के कागारौल रोड़ स्थित रामहरी महाविद्यालय का विधि विधान, पूजा अर्चना कर शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, कथा वाचक परम् पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज व महेश चंद्र पाराशर द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम से पहले परम् पूज्य अतुल जी महाराज,कर्मवीर सिंह व दीनदयाल धाम के निर्देशक सोनपाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
वही अतिथियों का कॉलेज संस्थापक श्यामसुंदर पाराशर द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल उढ़ाकर स्वागत,सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने कहा कि खेरागढ़ क्षेत्र में महाविद्यालय की कमी थी। जो श्यामसुंदर पाराशर ने खेरागढ़ में रामहरी महाविद्यालय का निर्माण कर खेरागढ़ के लोगों की परेशानी को दूर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा महाविद्यालय खोलकर खेरागढ़ के बेटा, बेटी को पढ़ने के लिए अब आगरा नही जाना पड़ेगा। यही रहकर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान महेश चंद्र पाराशर,सोनपाल जी,संरक्षक श्याम सुंदर पाराशर, प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह,विभाग संघचालक रामवीर सिंह,जिला कार्यवाह ब्रजेश,प्रशांत पोनिया, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह,यादवेंद्र प्रताप सिंह,सुधीर गर्ग,दिनेश गोयल,मेघराज सोलंकी,सचिन गोयल,सोनू चौधरी,मोहन गोयल,विजयपाल सिंह,अशोक लवानिया, विष्णु सिकरवार,जयकांत पाराशर, देवेंद्र वर्मा,छीतरमल,डॉ सतीशचंद अग्रवाल,राजकुमार पाराशर, अमित पाराशर, संतोष शर्मा ,नरेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com