गढ़वा झारखंड हरिहरपुर में सांप के काटने से हुई महिला की मौत
हरिहरपुर में सांप के काटने से हुई महिला की मौत


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हरिहरपुर बस्ती निवासी राजबली शर्मा की पत्नी 35 बर्षीय पत्नी विमली देवी की मौत करैत सांप के काटने से सोमवार को हो गई । परिजनों ने बताया कि रविवार के रात्री में बिमली देवी व उनके चार छोटे छोटे बच्चे खाना खाने के बाद जमीन पर बिस्तर बिछा बच्चों के साथ सो गई । इसी बीच रात्री में करैत सर्प ने डस लिया । जिसपर बिमली देवी ने कुछ जीव के द्वारा काटने की बात अपने पति राजबली को बताया । रौशनी जला कर देखने पर पता चला कि उसी तरफ से करैत सर्प आगे की ओर भाग रहा था । शोर गुल सुनने पर पड़ोसी भी जाग गए । जहां सभीने मिलकर भागते हुए सर्प को मारा । घटना के बाद परिजनों ने ईलाज कराने को लेकर रात्री मे ही घर से निकल गए । लेकिन अंधविश्वास को लेकर झाड फूक के चक्कर में पड़कर अस्पताल पहुचने मे कुछ समय देर कर गये । जब झाड फूक कराने से स्थित में सुधार नही हुआ तब सदर अस्पताल गढवा पहुंचे । जहां कुछ देर के ईलाज के बाद बिमली देवी की मौत हो गई । जहां अंत्य परिक्षण के बाद शव को निवास स्थान लाया गया तथा सोन नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

Subscribe to my channel


