बाँदा बरौली आजम में सामुदायिक शौचालय मांग रहे पानी अव्यवस्था हावी

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के बबेरू विकासखंड के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव बरौली आजम में बना सामुदायिक शौचालय में अव्यवस्था का बोलबाला है। सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्ति अभियान को शौचालय में व्याप्त अव्यवस्था मुंह चिढा रही है। मरौली आजम में बने सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। समरसेबल ठूठ बना लोगों को मुंह चढ़ा रहा है। वहीं ग्रामीण पानी की झंझट की वजह से सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सामुदायिक शौचालय में विद्युतीकरण का कार्य नहीं करवाया गया है।जिसके कारण समरसेबल से टंकियों में पानी नहीं जा रहा।महिला सफाई कर्मी की आनन-फानन में सामुदायिक शौचालय नियुक्ति कर के कपाट खोल दिए गए हैं।लेकिन सामुदायिक शौचालय में व्यवस्था नदारत है।ग्रामीणों का आरोप है कि मानक विहीन कार्य करवाकर ग्राम प्रधान ने शौचालय निर्माण करवा दिया है।

Subscribe to my channel



