सुपौल बिहार दशक बीत जाने के बाद भी ध्वस्त पुल का नहीं हो रहा निर्माण जनता हो रहे हैं परेशान
दशक बीत जाने के बाद भी ध्वस्त पुल का नहीं हो रहा निर्माण जनता हो रहे हैं परेशान

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के मिरजवा पंचायत स्थित लाहर्नियां मिरजवा सीमा के वार्ड नं0-09-में नहर का पुल ध्वस्त हो जाने पर आगमन बाधित होने और आए दिन दुर्घटना होने से जनता परेशान होने की है।
जनता ने बताया की -2008-में बाढ़ आया था।
जिसमें नहर का पुल ध्वस्त हो गया।
वर्षों बीत चुका है लेकिन अभी तक नाहीं तो प्रशासन की नजर इस और है नाहीं प्रतिनिधि की जिसका खामियाजना जनता को भुगतना पड़ रहा है।
जनता ने बताया की पुल ध्वस्त होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
साथ हीं पुल पार करते समय डर का माहौल बना रहता है।
साथ हीं ये भी बताया की ये पुल टूट जाने से लाखों की संख्या में आने जाने वाले जनता का सम्पर्क बंद हो जाएगा।
जनता को सम्पर्क बनाने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में कब तक इस पुल पर प्रशासन और प्रतिनिधि की नजर जाती है।
जनता कब तक परेशान होती रहेगी।
Subscribe to my channel
