फिरोजाबाद कांच नगरी फिरोजाबाद के ऊपर चूड़ी सॉन्ग ब्रजभाषा जल्द होगा रिलीज
कांच नगरी फिरोजाबाद के ऊपर चूड़ी सॉन्ग ब्रजभाषा जल्द होगा रिलीज

जिला फिरोजाबाद
*कांच नगरी फिरोजाबाद के ऊपर चूड़ी सॉन्ग ब्रजभाषा जल्द होगा रिलीज*
*फिरोजाबाद, खेरगढ़ के गांव नयाबास के किले में चल रही शूटिंग*
*फिरोजाबाद* — कांच नगरी फिरोजाबाद में ब्रजवुड फिल्म इंडस्ट्री के बैनर तले चूड़ी सॉन्ग ब्रजभाषा तैयार किया जा रहा है पहले भी इस इंडस्ट्री के द्वारा कई सॉन्ग रिलीज किए गए हैं
चूड़ी सॉन्ग सुहाग नगरी फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी के ऊपर बनाया जा रहा है व इसकी शूटिंग फिरोजाबाद खेरगढ़ के ग्राम नयाबास के किले में चल रही है इसमें लीड एक्टर फीमेल हिना भारती इंस्टाग्राम स्टार रोल निभा रही हैं वहीं इस गाने के डायरेक्टर निक्की सिंह, प्रोड्यूसर वीनू यादव है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर बॉम्ब स्टार प्रिंस, फीमेल सिंगर सरिता यादव व आर्ट डायरेक्टर सीपी सेन, डांस कोरियोग्राफर श्याम कुमार व मैनेजमेंट विजय यादव देख रहे हैं
गाने के प्रोड्यूसर वीनू यादव ने कहा के ब्रज भाषा हमारी अपनी भाषा है हमें इसे बढ़ावा देना चाहिए आजकल हम अपनी ब्रज भाषा को बोलने में शर्म आते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए लोगों को जागरूक करने के लिए और इस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सॉन्ग हम लोग लांच कर रहे हैं यह काम आगे भी हमारा जारी रहेगा।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



