Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 3 वर्षीय “राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान

राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 3 वर्षीय "राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

उन्नाव। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 3 वर्षीय “राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 16. 6. 2022 को सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उन्नाव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी , उन्नाव डॉ सत्य प्रकाश जी की अध्यक्षता में नेत्र सर्जन एवं नेत्र परीक्षण अधिकारियों की
बैठक आयोजित की गयी जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(अन्धता निवारण) डा हरिनंदन प्रसाद जी ने बताया भारत सरकार द्वारा कराए गए सर्वे (2015-18) के अनुसार कुल जनसंख्या का 1.9% लोग मोतियाबिंद जनित दृष्टि दोष से ग्रसित है इस संबंध में भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत देश के सभी प्रदेशों/ जनपदों /ब्लॉकों में वर्ष 2022- 23 से वर्ष 2024-25 तक 3 वर्षीय “राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान” को मिशन मोड में चलाकर आशा, संगिनी, ए०एन०एम०,एम०पी०डबलू आदि का सहयोग लेते हुए 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 16% नागरिकों के नेत्रों की स्क्रीनिंग कर पंजीकृत करते हुए राजकीय/ एन जी ओ /निजी चिकित्सालयों के माध्यम से अधिक से अधिक मोतियाबिंद ग्रसित पाये गये व्यक्तियों का आप्रेशन कराकर मोतियाबिंद बैकलॉग मुक्त किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में डॉक्टर फैसल जुबेर, डॉक्टर आलोक रंजन, डॉक्टर रोहित सिंह, आइ ए सिद्दीकी ,महेंद्र कुमार, एस पी सिंह, चंद्रशेखर, विपिन श्रीवास्तव, निशा देवी, रेनू वर्मा, सुरेश चंद्र द्विवेदी, रविंद्र नाथ चौरसिया, अशरफ जमाल , विजय कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
उन्नाव

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com