Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : हरिहरपुर ओपी में सोमवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी: कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी में सोमवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
ओपी प्रभारी शौकत खान की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुस्लिम धर्मावलंबियों से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मुहर्रम मनाने की अपील की गई।
ओपी प्रभारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व में इस बार जुलूस नहीं निकाला जाना है। लोग अपने घरों में अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएंगे।
सरकारी गाइडलाइन के इतर जुलूस आयोजित करने वाले सहित जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, रौशन मिया,अवधेश सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com