BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

विश्व अहिंसा दिवस पर जिले के 12 केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित

विश्व अहिंसा दिवस पर जिले के 12 केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित

Spread the love

विश्व अहिंसा दिवस पर
जिले के 12 केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करेगा
आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय

 

-*जिला कारागार और बाल संप्रेक्षण गृह में भी होंगी परीक्षाएं*

*13 सितंबर और 20 सितंबर को होंगी प्रतियोगिताएं,”आज का गांधी”सम्मान भी दिया जाएगा

चित्रकूट। वर्ष 2006 से चल रही परंपरा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपिता बापू के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, जिले की बाल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह निर्णय भाभा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने बताया कि जनपद के 12 केंद्रों में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग में सामान्य ज्ञान, निबंध, चित्रकला,मेंहदी, भाषण, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाभा कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक,उत्तर प्रदेश साहित्य सभा और क्षेत्रीय पत्रकार संघ चित्रकूट के अध्यक्ष, भारतीय साहित्य संस्थान के कार्यकारी महासचिव और राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मनोज द्विवेदी को कार्यक्रम संयोजक नामित किया गया है।
संस्था के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता ने आयोजन की रूपरेखा बताते हुए साझा किया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा हमारे राष्ट्रपिता,के जन्म दिन को *विश्व अहिंसा दिवस* घोषित किए जाने वाले वर्ष 2007 से ही हम अपने जनपद में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस दिवस को उल्लास पूर्ण बनाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करते है, इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसके साथ ही, वह बापू के कालजयी विचारों से परिचित होते हैं।
संस्था के उपनिदेशक हीरालाल सोनी ने बताया कि यह आयोजन हमारी संस्था के उस संकल्प को ध्वनित करता है,जिसमें हमने , नयी पीढ़ी की ऊर्जा के साथ बानप्रस्थियों के अनुभव के बीच एक सेतु बनाने की प्रतिबद्धता अभिव्यक्त किया है, जिससे गुजर कर हमारी संस्कृति के उदात्त मूल्य, आचार विचार और व्यवहार के संस्कार नयी पीढ़ी को अंतरित हो सकें।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी ने प्रतियोगिता की विषय वस्तु को साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का पूरा कलेवर राष्ट्रपिता बापू के जीवन मूल्यों, उनके नेतृत्व में लड़ा गया स्वतंत्रता संग्राम, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और अद्यतन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि सभी संवर्गों में निबंध और भाषण के विषय समान रखे गए है, ताकि एक ही तैयारी से छात्र दोनों प्रतियोगिताओं में सहभाग कर सकें।
इस वर्ष प्राइमरी संवर्ग के निबंध का विषय *”पेड़ पौधे और प्रकृति की रक्षा”* जूनियर के लिए *”पर्यावरण संरक्षण – गांधी के विचार और आज”* तथा सीनियर संवर्ग के लिए *” आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी आज के संदर्भ में”* रखे गए हैं।
चित्रकला के विषय पर चर्चा करते हुए कला शिक्षक लालमन ने बताया कि, विषय का चयन इस प्रकार किया गया है, की उसमें कोई संदेश हो, चित्रात्मक प्रस्तुति योग्य हो, और अद्यतन हो। उन्होंने बताया कि प्राइमरी के लिए *”हाथ में कबूतर शांति का संदेश”* जूनियर के लिए *”हिंसा नहीं, संवाद से समाधान”* तथा सीनियर संवर्ग के लिए *” प्रकृति के प्रति अहिंसा – पर्यावरण संरक्षण”* रखा गया है।
कार्यकारिणी सदस्या जय श्री जोग ने बताया कि सितंबर माह के दूसरे रविवार *13 सितंबर को सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिताएं एक साथ सभी केंद्रों पर संपादित होंगी। 20 सितंबर को जिला स्तरीय केंद्र चित्रकूट इंटर कालेज में *भाषण और मेहंदी* की प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगोली और पुरस्कार वितरण 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन चित्रकूट इंटर कॉलेज में होंगी।
संस्था के उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के जिला स्तरीय केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज के अलावा , 11 अन्य केंद्रों में प्रतियोगिताएं होंगी। जिला कारागार और बाल संप्रेक्षण गृह में प्रतियोगिता इस आयोजन की विशिष्टता है, इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और जूनियर स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी प्रतियोगिताएं होंगी। जवाहर नवोदय मानिकपुर और कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी भी इस वर्ष परीक्षा केंद्र हैं।
चित्रकूट इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी फूलचंद्र चंद्रवंशी और संस्था के सह जिला संयोजक पंकज दुबे ने बताया कि प्रश्न पत्र बनाने, प्रिंटिंग, विद्यालयों तक पहुंचाने और संकलन और पत्राचार के लिए अलग अलग दायित्व सौंपे गए हैं, इन दायित्वों के लिए डॉ प्रभाकर सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, अनीता सिंह, गीत श्रीवास्तव, विनोद सिंह हाड़ा, सर्वजीत सिंह, अरुण गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, शिवबरन त्रिपाठी , लल्लूराम शुक्ला, डॉ शिवशंकर शुक्ला, अनिल अग्रवाल, रामबचन सिंह, राकेश माथुर, राजेश दुबे, शंकरलाल गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, कमला साहू, जयश्री जोग, डॉ नीरज गुप्ता, अजय तिवारी, रामकेश कुशवाहा, राकेश मागरौठिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष गांधी वादी मूल्यों को अपने जीवन में उतारने और समाज में अति विशिष्ट कार्य करने वाले कुछ महानुभावों को *” आज का गांधी सम्मान”* से भी अलंकृत किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि गांधी और उनके जीवन मूल्य हमारी विरासत है, हमें उसे संजोना है, और अपने बच्चों को गांधी द्वारा दिखाए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार सभासद शंकर प्रसाद यादव और सुधीर अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नामित किया गया है ।
संस्था के संरक्षक और पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने आयोजन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में इस आयोजन की एक विशिष्ट पहचान है, छात्र वर्ष भर इसकी प्रतिक्षा करते हैं है और अपनी भागीदारी करते हैं। विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा का प्राकृतिक गुण होता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर उनके विकास को नयी ऊंचाइयां दी जा सकती हैं है, जिसके लिए हमारी संस्था कृतसंकल्प है।
बैठक में अख्तर फराज, हबीब खान, प्रेमचंद्र यादव, शिवशंकर विश्वकर्मा, शंकर प्रसाद यादव अतुल तिवारी भी उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com