Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार सावन को लेकर मंदिर परिसर में की जा रही है तैयारियां
सावन को लेकर मंदिर परिसर में की जा रही है तैयारियां

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा :- सहरसा जिला के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत स्थित बाबा जालंधर धाम महादेव मंदिर रामपुर में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सावन माह बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना के लिए जाना जाता है। इसे लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि शिव भक्तों के लिए इस बार काफी हर्ष की बात है। पिछले 2 सालों से कोरोना संक्रमण को लेकर प्रतिबंधित कावड़ यात्रा थी, इस बार पूरी छूट और तैयारी के साथ संचालित की जाएगी। सावन मेले की तैयारी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। अन्य वर्षो की भांति इस बार भी सैकड़ों की संख्या में काँवरिया भक्त मुंगेर से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा जालंधर धाम महादेव मंदिर रामपुर पहुंचेगे और जलाभिषेक करेंगे।

Subscribe to my channel


