Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

टूंडला- रेलवे अधिकारियों ने डीटीएम का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

टूंडला- रेलवे अधिकारियों ने डीटीएम का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

Spread the love

टूंडला- रेलवे अधिकारियों ने डीटीएम का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

टूंडला। मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीआरएमयू एवं रेल कर्मचारियों ने डीटीएम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

एनसीआरएमयू के पदाधिकारियों ने डीटीएम टूंडला जे संजय के विदाई समारोह में फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीआरएमयू के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि डीटीएम टूंडला द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में दस हजार पौधे लगवाए, उन्होंने नया इतिहास बनाया है। सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द ही निराकरण किया है। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनको विदाई दी। इस मौके पर केपी सिंह, सरदार सिंह, प्रवीन यादव, राकेश ग्रोवर, रामस्वरूप मीणा, संजय मीणा, सुजीत कुमार, सुभाष शर्मा के अलावा रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com