Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट जिले में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा

जिले में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

आज जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील प्रांगण पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्वी को सौंपा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा जिस तरह से तानाशाह मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी जी को ईडी का सम्मन भेज कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है हम कांग्रेस के लोग सड़क से लेकर जेल भरने का काम करेंगे इस केस को पहले बंद कर दिया था अचानक उसे मोदी के इशारे पर जनता का ध्यान महंगाई बेरोजगारी से हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई विपक्ष के नेताओं के साथ की जा रही है क्योंकि तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ आम जनता की आवाज कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जी उठा रहे हैं उनकी आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है हम गांधीवादी लोग हैं किसी की धमकी से ना डरे हैं ना डरेंगे ना झुकेंगे इस तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडे ने कहां आज देश में अंग्रेजी शासन की तरह बर्ताव किया जा रहा है चुने हुए प्रतिनिधियों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार से दिल्ली पुलिस लाठीचार्ज महिलाओं के साथ बदतमीजी और दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पर घुसकर निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मीडिया के साथियों पर मारपीट करना घोर निंदनीय यह तानाशाह सरकार इतनी डरी हुई है हम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक मार्च तक नहीं करने देगी लोकतंत्र की हत्या कर रही है कांग्रेसका कार्यकर्ता नेता अपने कार्यालय नहीं जा सकता यह कहां का न्याय है सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है लेकिन हम कांग्रेसी कार्यकर्ता इस तानाशाही सरकार का शांतिपूर्ण तरीके से गांधीवादी रास्ते पर चलकर सत्याग्रह करेंगे और आवश्यकता पड़ेगी तो जेल भरने का काम करेंगे अंग्रेज भी हारे थे भाजपा भी हारेगी जिस तरह से आज देश का युवा बेरोजगारी के लिए लड़ रहा है आम जनता महंगाई से लड़ रही है इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए नए मुद्दे लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है इस लड़ाई में राहुल गांधी अकेले नहीं देश का एक एक कांग्रेसका कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है असत्य पर सत्य की जीत होगी सत्यमेव जयते इस मौके पर सत्यनारायण कोल इंद्रपाल कोल हेमराज त्रिपाठी त्रिजुगी नारायण शुक्ला कुलदीप द्विवेदी कामता द्विवेदी जगजाहिर पटेल शिव शंकर खंगार महेंद्र सिंह कालीचरण राजपूत महेंद्र सिंह सलमान सिद्दीकी चुनवा द प्रसाद राजकुमार कोल अरुणेंद्र मिश्रा शारदा प्रसाद गौतम रामनरेश सिंह सुरेंद्र सिंह अजय सिंह हरिहर सहाय चंद्र कली मुन्नी लाल निषाद योगेंद्र सिंह पटेल राजेंद्र पाल इंद्रजीत उपाध्याय रामनरेश आदि कांग्रेस साथी मौजूद रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com