Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री थीं

Spread the love

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।
उनकी जयंती के उपलक्ष्य में तहसील सिरसागंज के सिरसा खास में स्थित गैर सरकारी संगठन एवं निःशुल्क शिक्षा संगठन निहारिका सेवा संस्थान के संस्थापक गोविंद ने निःशुल्क चलने वाली अपनी पाठशाला मे कार्यक्रम रखा।
इस कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार परिषद लखनऊ के फ़िरोज़ाबाद जिला अध्यक्ष एवं सदस्य ललित यादव ने इस पाठ्य सामग्री वितरण की कार्यक्रम का संचालन किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सिरसागंज के पुलिसकर्मियों मे मुख्य अतिथि एसएसआई मोहम्मद खालिद, एसआई सोहनवीर, महिला चौकी प्रभारी पारुल मिश्रा ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ,प्रशांत यादव, रामवीर सिंह एवं उपस्थित मीडियाकर्मी अशोक कुमार, राघवेंद्र सिंह ने शिक्षा पा रही बच्चीयों को उनके द्वारा प्रस्तुत कविताओं पर पुरुस्कृत एवं प्रोत्साहित भी किया।
Report ललित कुमार यादव

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com