फिरोजाबाद 14 नवंबर 2021 को क्षेत्रीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अहाता शोभाराम पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 132 वी जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को क्षेत्रीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अहाता शोभाराम पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 132 वी जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमे पूर्व अध्यक्षब्लॉक कांग्रेस डॉ बीएस गौतम ने माल्यार्पण कर कहा कि सारा जीवन देश की सेवा में लगाते हुए देश की जनता को एक सुंदर भारत चाचा नेहरू जी के कुशल राजनीतिक कार्यकाल में मिला तथा चाचा नेहरू एक अच्छे लेखक थे उन्होंने देश के विकास की नींव रखी तथा देशवासी सदैव उन्हें याद रखेंगे और कहा कि देश की आजादी के संग्राम में 9 बार जेल गए थे वह विश्व शांति के समर्थक व पंचशील के सिद्धांत पर चलने वाले थे जिन्हें आज भी विश्व में माना जाता है
वरिष्ठ नेता कांग्रेस अनिल उपाध्याय ने पंडित नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के शिल्पी थे विश्व में देश की पहचान थे तथा वह प्रधानमंत्री काल के ऐतिहासिक थे उन्हें पंचवर्षीय योजना के द्वारा देश को समग्र विकास के लिए अग्रसारित किया वह देश के लोकप्रिय नेता थे विरोधी भी उनका सम्मान करते थे कार्यक्रम का संचालन पूर्व सूबेदार मेजर सुनहरी लाल आनंद ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण राजमल ने की कार्यक्रम में रामनारायण ज्ञान सिंह अजय कुमार आलोक कुमार राजा राजेंद्र सिंह कमल सिंह यादव सुभाष उपाध्यायअनूप उपाध्याय सुनहरी लाल विद्याराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Subscribe to my channel



