आगरा विक्रम सिंह राघव बने सेंट्रल बैंक ऑफिसर यूनियन , यूपी के महामंत्री नियुक्त
विक्रम सिंह राघव बने सेंट्रल बैंक ऑफिसर यूनियन , यूपी के महामंत्री नियुक्त

आगरा
आगरा। सेंट्रल बैंक ऑफिसर यूनियन आगरा जोन उत्तर प्रदेश का पांचवा अधिवेशन आगरा में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी के महामंत्री के द्वारा अपनी महामंत्री रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। तथा चेन्नई से हैं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के महामंत्री सुंदरम नागराजन तथा ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री संजय खान तथा सी बी ओ यू आगरा अंचल के चेयरमैन जेपी कुशवाहा तथा अध्यक्ष वाईपीएस पवार के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से विक्रम सिंह राघव को सेंट्रल बैंक ऑफिसर यूनियन , आगरा जोन , उत्तर प्रदेश का महामंत्री तथा बरेली से बादाम सिंह को अध्यक्ष , आगरा से सोनवीर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सौरभ गुप्ता को कार्यालय सचिव,
उपाध्यक्ष में संजीव भाटिया, अतुल कौशल, तथा कोमल चौधरी.
उप महामंत्री नीलेश कुमार , सहायक महामंत्री अमित सिंह , लोकेश मोहन , चेतन जेटली , गार्गी परिहार.
वर्किंग कमेटी में वाईपीएस पवार, जीके सिंह , इंदू सिंह , दीपक सिंह , राहुल कुमार , मनोज कौशल , राजू सक्सेना तथा अनूप यादव को चुना गया.
विक्रम सिंह राघव ने इस नए दायित्व के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया तथा सभी को विश्वास दिलाया कि वह उत्साह के साथ सभी साथियों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निराकरण करने की सार्थक कोशिश करेंगे।
स्वागत समिति के चेयरमैन तथा औटा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने विक्रम सिंह राघव को इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


