गढवा : *कांडी मे सड़के ही खोल रही है प्रखण्ड में हुए विकास की पोल।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कहा जाता है कि जब क्षेत्र की समस्या दिन प्रतिदन कम होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि क्षेत्र विकास की पथ पर अग्रसर है
लेकिन जब सड़के ही नहीं तो यह कहना गलत है कि काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है.
बताते चले कि काण्डी पेट्रोल पंप से मोहम्मद गंज जाने वाली सड़क के बिच की गाँव जतरो की मुख्य सड़क की हालत काफी बदतर है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन इन गड्ढों की वजह से कोई न कोई वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल होता रहता है।
सोचनिय विषय तो यह है कि काण्डी प्रखण्ड के B D O समेत सभी अधिकारी इसी सड़क से रोजाना गुजरते हैं किन्तु किसी ने आजतक ध्यान नहीं दिया. जिसका आलम है कि ग्रामीण सहित राहगिरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उक्त सड़क की जायजा लेते हुए युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने कहा कि यह सड़क ही प्रखण्ड में हुए विकास की पोल खोल रही है है. जितने भी जनप्रतिनिधियों को जनता ने अपना सहमति देकर नियुक्त किया सभी ने जनता को बहलाने का काम किया है . विगत 10 वर्षों कोई विकास नहीं हुआ है.
साथ ही कहा की अब हर एक जनता जागरूक हो चुकी है.
निरंकुशता के खिलाफ आवाज़ बनकर जनता उन्हें सबक सिखायेगी।
समाजसेवी दिनेश कुमार ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं गढ़वा डी सी समेत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी जल्द सड़क बनवाने की मांग की हैं।
मौके पर समाजसेवी दिनेश कुमार के साथ सुशील कुमार.कृष्णा कुमार .शैलेंद्र राम.उदय राम व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.!!

Subscribe to my channel



