Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा अतर्रा पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

अतर्रा पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा जनपद के अतर्रा थाना प्रांगण में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पंडाल आयोजकों व डीजे साउंड संचालकों की प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा ने गणेश पंडाल आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कहा कि शोभायात्राओं के दौरान पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के माकूल बंदोबस्त रहेंगे। अव्यवस्थाएं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कहा कि शोभायात्राओं के दौरान पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के माकूल बंदोबस्त रहेंगे। अव्यवस्थाएं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक प्रतिमा व विमान के साथ जवान लगाने की योजना तैयार की है।विसर्जन स्थल पर पुलिस की एक टीम तैनात रहेगी, जो प्रतिमा विसर्जन की स्थिति थोड़ी थोड़ी देर में उच्च अधिकारियों को देती रहेगी।बताया कि विसर्जन स्थल पर गोताखोरों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा विद्युत प्रकाश की व्यापक व्यवस्था की गई है।

साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आप सभी लोग नगर में शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कार्य करें। इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन की जहां भी आप लोगों की आवश्यकता होगी हम लोग समय उपस्थित रहेंगे तथा आप सभी लोगों का सहयोग करेंगे।बैठक में सभी गणेश उत्सव समितियों से अपील की गई कि वह गणेश विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों का इस्तेमाल करें गुलाल व शस्त्रों का प्रयोग ना करें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com