Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा का बयान,जातीय जनगणना नहीं जातीय गणना है

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा का बयान,जातीय जनगणना नहीं जातीय गणना है

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने सहरसा परिसदन में प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी ने इन चीजों को स्पस्ट कर दिया है और उसपर कोई टिपणी देने की आवश्य्कता नहीं है।यह जातीय जनगणना नहीं है यह जातीय गणना है।ये जनगणना का अधिकार केंद्र सरकार को है।और केंद्र सरकार ने जो कहा है राज्य की सरकार अगर जनगणना करना चाहती है वो अपने खर्चे से कर सकती है,इसकी सहमति पहले बन गयी है।और हम सभी लोग एकजुट होकर के बिहार में जातीय जनगणना कराना चाहते हैं।लेकिन हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा है वो बिहार के हित में और देश के हित में बहुत महत्वपूर्ण बात है अन्य देशों से विस्थापित होकर कोई आदमी हिंदुस्तान की जमीन पर या बिहार की जमीन पर आकर किसी कारण से चोरी छिपे से वो रह रहे हैं जातीय जनगणना में उनकी गिनती ना हो जाय और कल वह उसी आधार पर वो अपनी नागरिकता प्रमाणित करने में न लग जाय इसकी जरूर चिंता राष्ट्रहित में देश हित में राज्य के लिए राज्य के शोषित वंचित के लिए राज्य की सरकार को करना चाहिए।और हम जानते हैं हमारे मुख्यमंत्री हमारे नेता है बहुत सवेंदनशील है।

*BYTE :-* श्रम संसाधन मंत्री, जीवेश मिश्रा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com