सुपौल सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के पिलवहा पंचायत के थलहा नाड़ी वार्ड नं0-06-का रहनेवाला बीरेंद्र सरदार, का सड़क दुर्घटना में मौत होने की है।
मृतक के परिजनों ने बताया की बीरेंद्र सरदार, अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल बाजितपुर चचरे ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहा था।
जानकारी के अनुसार मेढ़ीया बजरंगबली मंदिर समीप बाइक पर सवार बाजितपुर जा रहे बीरेंद्र सरदार, के छाती में बाँस चुभ गया।
जिससे घायल होकर सड़क किनारे लुड़क गया।
बाद सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा घायल बीरेंद्र सरदार, को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर द्वारा देखने पर डॉक्टर ने बताया की इनकी मृत्यु हो चुकी है।
स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।
वहीं पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई।
बाईट:-आर पी सिन्हा, अस्पताल प्रभारी त्रिवेणीगंज।
बाईट:-मृतक के परिजन।

Subscribe to my channel


