आगरा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेस-4 अंतर्गत संस्था महिला सदस्यों द्वारा आत्मरक्षा
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेस-4 अंतर्गत संस्था महिला सदस्यों द्वारा आत्मरक्षा

*जनसूचनार्थ प्रेस विज्ञप्ति*
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

*विषय:उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेस-4 अंतर्गत संस्था महिला सदस्यों द्वारा आत्मरक्षा- स्वसुरक्षा जन जागृति कार्यशाला “”गुड टच बैड टच संपन्न””..!!!*
*आगरा/मुख्यालय झांसी उप्र..!!सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ “”कृति””/अनुशासन निगरानी कमेटी “”राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल”” एवं संस्था वरिष्ठ जनों के दिशा निर्देश प्रयासनुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा महिला कल्याण विषयक जन जागृति अभियान मिशन शक्ति के फेस-1,फेस -2 फेस-3 में सक्रिय सहभागिता के पश्चात वर्तमान चरण फेस-4.0 के तहत अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित भाव से संचालित संस्था महिला हेल्प लाइन “”वेदना एक दर्द/ जनसंदेश”” समूह की महिला सदस्यों द्वारा संपूर्ण भारतीय राष्ट्र के अलग अलग महानगरो/शहरों के अनुशासित एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों,एवं समर कैंपो में आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला मे अपर्णा पंचशील सोसायटी सिकंदरा,आगरा उप्र में आयोजित समर कैंप अंतर्गत एक दिवसीय आत्मरक्षा स्वसुरक्षा जनजागृति कार्यशाला “”गुड टच -बैड टच”” का शुभारंभ संस्था द्वारा सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति “”सजग शिक्षार्थी- सुरक्षित शिक्षार्थी”” की नीति समझाते हुए संकल्पित भाव से अपनी सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी रखकर जीवन शैली में गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया।*
*आत्मरक्षा कार्यशाला की अध्यक्षता महिला हेल्पलाइन आगरा शाखा अध्यक्ष “”कविता गुप्ता”” ने की..!!!*
*आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए समूह वरिष्ठ संयोजिका के रूप में “”कविता गुप्ता”” ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर परिवार के सदस्यों एवं अपरिचित लोगों से होने वाले को “”गुड टच एवं बैड टच”” को पहचानने एवम स्वयं की सुरक्षा कैसे करे संबंधी प्रमुख बिंदुओं की जानकारी पर प्रकाश डाला,जिस पर समर कैम्प विद्यार्थियों ने एक-एक कर अपनी अपनी जिज्ञासाओं पर समूह संयोजिकाओं से अनेक प्रश्न किए जिस पर उनके सभी प्रश्नों का उत्तर बालमन की जिज्ञासाओं के अनुसार देकर सभी को निरुत्तर किया गया..!!!!*
*आत्म रक्षा कार्यशाला में वरिष्ठ संयोजिका””कंचन गुप्ता”” ने सभी शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर से स्कूल आते समय अथवा स्कूल से घर जाते समय या अन्य किसी भी सामान्य जीवन शैली के क्रियाकलापो में अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए अपने आसपास सजग व सुरक्षित नजर बनाए रखने की जानकारी सभी शिक्षार्थियों को दी..एवं किसी भी विपत्ति काल में अपने पास ज्वलनशील स्प्रे मिर्च पाउडर छोटी सी कोई रस्सी, छोटी बड़ी घरेलू सेफ्टी पिन एवम स्वयं की सुरक्षा के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र अंतर्गत पुलिस विभाग 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा जानकारियों से सभी शिक्षार्थियों को अवगत करवाया!!!*
*आत्मरक्षा कार्यशाला में समूह वरिष्ठ संयोजिका “”शैलजा गुप्ता”” ने सभी शिक्षार्थियों को अनजान लोगों से कुछ भी खाने पीने की चीजें ना लेने या घर पर बिना बताए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कहीं बाहर ना जाने, किसी बाहरी अपरिचित व्यक्ति या घर परिवार के किसी परिचित द्वारा किसी भी प्रकार का गलत आचरण करने पर उनकी शिकायत बिना डरे एवं बिना संकोच करें अपनी मां ,बड़े भाई -बहन, अथवा स्कूल टीचर से करने के लिए सभी को उत्साहवर्धन किया।*
*आत्मरक्षा कार्यशाला में संस्था समूह संयोजिकाओ ने सभी शिक्षार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारियों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने संबंधित अनेकों लाभप्रद जानकारियां प्रदान की और सभी को समझाया कि यदि कभी किसी भूलवश वह साइबर क्राइम अंतर्गत किसी समस्या के शिकार हो भी जाते हैं तो भी बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सुरक्षा विभाग के नंबर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,एवम महिला हेल्प लाइन 181 पर अपनी शिकायत को दर्ज करवा कर या फिर निकटतम पुलिस विभाग की साइबर क्राइम एजेंसी में अपनी अभिभावक के साथ जाकर लिखित शिकायत को दर्ज करवाते हुए अपने साथ होने वाले किसी भी गलत आचरण या साइबर फ्रॉड की जांच पड़ताल करवा सकते हैं।*
*संस्था आत्मरक्षा कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ संयोजिका “”कंचन गुप्ता एवं शैलजा गुप्ता”” ने संयुक्त रूप से किया..!!!*
*अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी(मुख्यालय) “”सौरभ अवस्थी”” ने सभी का आभार व्यक्त किया!!!*
*आत्म रक्षा कार्यशाला में रूपम अग्रवाल,कविता गुप्ता,कंचन गुप्ता,शैलजा गुप्ता रेनू शर्मा, पूनम धाकड़, अंजना वंशबाल ,संध्या अग्रवाल, मंजू गांधी, हिमांशी, भावना अग्रवाल, देवांशी, सपना पाठक, सोनिया बर्मा, मुक्ता गुप्ता, शिल्पी गोयल, रक्षा शर्मा, निशी सहित सोसाइटी प्रबंधन के अन्य स्टाफ मेंबर्स एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष मीडिया विभाग के सभी सहयोगियों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।*
*निवेदक*
*नव-प्रभात “कृति” संस्था (मुख्यालय झांसी)*
*व्हाट्सएप 9889744303*
Subscribe to my channel



