बाँदा: जलस्तर बढ़ने से 2 दर्जन अधिक गांव बाढ़ से घिरे|

Place: BANDA
Date: 07-08-2021
Report: योगेन्द्र प्रताप सिंह
Anchor: यू०पी० के बाँदा में यमुना और केन नदी के बढ़ रहे जल स्तर से जनपद के 2 दर्जन से अधिक गांवों बाढ़ से घिर गए हैं जिसके चलते इन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 1 मीटर ऊपर बह रही है वहीं केन नदी भी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे है और अभी दोनो नदियों का जल स्तर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
V/O: मध्यप्रदेश की घाटियों में जबरदस्त बारिश के चलते बुंदेलखंड के बांदा में भी केन व यमुना नदी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते जनपद में करीब 25 गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है केन नदी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे है वहीं यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। जिसके चलते बांदा के चिल्ला पैलानी जसपुरा क्षेत्रों के 2 दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और इन गांवो का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है जिन गांवों का संपर्क टूट गया है वहाँ पर आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है, साथ ही जहां से भी मदद की सूचना मिलती है वहां मदद पहुंचाई जा रही है।
Byte: रामचंद्र (बाढ़ प्रभावित, ग्रामीण)
Byte: संतोष बहादुर सिंह (अपर जिलाधिकारी, बाँदा)
Subscribe to my channel



