गढवा 2020 के हत्या के आरोपी रौशन कुमार साह को हरिहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
हरिहरपुर ओपी में कांड संख्या 172/20 हत्या के आरोपी रौशन कुमार साह 2020 से फरार चल रहा था।
बृहस्पतिवार को हरिहरपुर ओपी थाना प्रभारी शौकत खान ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने दल बल के साथ रौशन कुमार साह पिता सूरजमल साह को गढवा आवास पर गिरफ्तार किया गया। रौशन कुमार साह गढ़वा का ही निवासी है ।
मालूम हो कि कांडी दरिदाह के निवासी धीरेंद्र शर्मा को रौशन कुमार साह एवं उसका साथी उत्तम कुमार के द्वारा मोहम्मदगंज भीम बराज में धक्का देकर धीरेंद्र शर्मा को जान से मार दिया था जिसका एफ आई आर हरिहरपुर ओपी में दिया गया था हरिहरपुर ओपी प्रभारी ने रौशन कुमार शाह के दोस्त उत्तम कुमार को 2020 में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा उसी समय से रोशन कुमार साह पुलिस के डर से फरार चल रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर 17 मार्च बृहस्पतिवार को रौशन कुमार साह को हरिहरपुर ओपी पुलिस ने गढ़वा से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Subscribe to my channel



