फिरोजाबाद टूंडला दीपा चौराहा को सिख योद्धा बाबा दीप सिंह जी के नाम रखने की उठाई मांग
टूंडला दीपा चौराहा को सिख योद्धा बाबा दीप सिंह जी के नाम रखने की उठाई मांग


दिनांक 31/5/22
उत्तर प्रदेश के टूंडला
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राहुल कुमार को
क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी ने ज्ञापन सौंपा श्री बेदी ने कहा
की श्री राहुल कुमार ने आश्वासन दिया है सिख समाज का भी ध्यान रखा जाएगा
श्री बेदी ने कहा
नगर में सभी महापुरषों के नाम पर कुछ ना कुछ बना है आपसी समरसता भाईचारा को कायम रखते हुए, दीपा चौराहा को , सिख धर्म के वीर योद्धा बाबा दीप सिंह जी के नाम पर रखा जाए
क्योंकि बाबा जी की शहीदी का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान जब 1757 में जब मुग़ल अहमद दुर्रानी चौथी बार उत्तरी भारत में आक्रमण कर के भारत की बहन बेटियों और पुरुषों को दिल्ली से काबुल की और ले जा रहा था उस वक्त बाबा दीप सिंह जी ने सिंघों के साथ युद्ध करते हुए उन्हें आजाद कराया बाबा जी दस मील तक अपना सर काट कर उसे हथेली पर रख कर युद्ध करते हुए अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करते हुए स्वर्ण मंदिर पर जा कर अपना सर गुरु के दरबार में रख कर शहीद हो गए
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सरदार मनमिंदर राष्ट्रीय संरक्षक , सरदार अमरजीत सिंह गौर ,समाजसेवी दिलीप गॉड , सरदार सरनजी सिंह भजन सिंह , जितेंद्र शर्मा , तन्मय गुप्ता , तेजिंदर कौर गोल्डी , योगिता कौर आदि ने मांग उठाई
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



