Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा रिफ्यूजी कॉलोनी बाबा जी कुटी के समीप चलती ट्रक का खुला चक्का, बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर और खलासी
रिफ्यूजी कॉलोनी बाबा जी कुटी के समीप चलती ट्रक का खुला चक्का, बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर और खलासी

रिपोर्ट विकास कुमार सहरसा
सहरसा :- सहरसा जिला के रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित बाबा जी कुटी के समीप चलती 1109 मॉडल नंबर का ट्रक से अचानक पिछला चक्का टूटकर निकल गया। जिसमें बैठे ट्रक ड्राइवर खलासी समेत दो लोगों की जान बाल-बाल बच गई। और एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। आपको बता दें यह ट्रक मधेपुरा जिला के गम्हरिया से लकड़ी का कुन्नी लेकर सहरसा होते हुए दरभंगा सकरी जा रहा था कि रास्ते में ही ट्रक का चक्का टूट कर निकल गया। ट्रक में 4 लोग सवार थे। जिसमें एक ड्राइवर और एक खलासी था। इस मामले में ड्राइवर ने बताया कि आज ऊपर वाले भगवान की ही मर्जी से हम सब बाल-बाल बच सके हैं। घटना 5 बजे सुबह की बताई जा रही है।

Subscribe to my channel



