Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल बिहार में मद्यनिषेध सफल बनाने को लेकर नेपाल एवं बिहार पुलिस ने की आवश्यक बैठक

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात दोनों तरफ सुरक्षा बल को लेकर बिहार में शराब बंदी पूर्णरूप से सफल बनाने के लिए भारत एवं नेपाल पुलिस के द्वारा बैठक रखने की है।
बिहार में पूर्णरूपेण शराब बंदी को लेकर जहां एक ओर सरकार पूरी तरह से सख्त है।
और शराब माफियाओं एवं नशेड़ियों पर कार्यवाही करने को लेकर कोई कसर नही छोड़ रही है।
वही इसको ओर कड़ाई से पालन कराने को लेकर भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान एवं सिमा इलाके में कार्यरत सरकार के सुरक्षा एजेंसियों को विशेष कड़ाई करने का निर्देश दिया है।
इसी के मद्देनजर आज सुपौल जिले से सटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाका वीरपुर आइवी में मद्यनिषेध को लेकर बिहार पुलिस व एसएसबी ने नेपाल के आर्म्स पुलिस फोर्स एवं नेपाल पुलिस के साथ एक आवश्यक बैठक की।
बिहार में पूर्णरूप से शराब बंदी हो इसके लिए कड़ी से कड़ी सुरक्षा करने की जरूरत है।
साथ हीं आने जाने वालों को कड़ी जाँच करें।
साथ हीं भारत एवं नेपाल के सभी सीमावर्तीय सुरक्षा बल को आदेश दिए हैं की अपने कार्य पर तैनात रहें।
आने जाने वालों पर कड़ी से कड़ी नजर रखें।
अब देखना लाजमी होगा की बिहार सरकार बिहार में पूर्णरूप से शराब बंदी करने में कहां तक सफल हो पाते हैं।
या फिर बिहार में पूर्णरूप से शराब बन्द करने में असफल रहते हैं।
क्योंकि कहीं न कहीं बिहार में शराब की उपलब्धि होती रहती है।

बाईट:-पंकज कुमार मिश्रा,SDPO वीरपुर।
बाईट:-भुवन खड़का,नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com