Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद डिप्टी सीएम के आने से पहले ही चमका दी सीएचसी

डिप्टी सीएम के आने से पहले ही चमका दी सीएचसी

Spread the love

 

 

निरीक्षण के दौरान सीएचसी की बदहाली दूर करने का दिलाया भरोसा

 

किरावली। आगरा जनपद के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने की दिशा में गुरुवार दोपहर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहली बार किरावली सीएचसी का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे डिप्टी सीएम ने सीएचसी पर प्रवेश करते ही मरीजों के पंजीकरण और ओपीडी की स्थिति जानी। इसके बाद अधीक्षक कक्ष में सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव और अधीक्षक डॉ राजकमल सिंह से संयुक्त रूप से सीएचसी की स्थिति जानी। मरीज भर्ती कक्ष का जायजा लिया, फिर दवा भंडार कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सीएचसी पर उपलब्ध दवाओं की सूची नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। सीएचसी के जर्जर आवास और अन्य सुविधाओं में बढोत्तरी के बाबत जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया। सीएचसी पर लगभग 10 मिनट निरीक्षण करने के उपरांत डिप्टी सीएम फ़तेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गए। सीएचसी परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रामेश्वर चौधरी और चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

 

आनन फानन में सीएचसी की व्यवस्थाओं को किया दुरूस्त

 

गुरुवार सुबह अचानक स्वास्थ्य विभाग में हलचल होने लगी। डिप्टी सीएम द्वारा देहात क्षेत्र के किरावली और फ़तेहपुर सीकरी सीएचसी का निरीक्षण करने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने आनन फानन में मौक़े पर दौड़ लगा दी। डिप्टी सीएमओ डॉ नंदन सिंह और डॉ आरसी माथुर ने सीएमओ के दिशा निर्देशन में जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया। समस्त स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सीएचसी के गेट पर ही स्ट्रेचर तैनात कर दी गयी। वार्डों की भी सूरत बदलते हुए पलंगों पर नयी चादरें और समस्त परिसरों की साफ सफाई करवा दी गयी।

 

चेयरमैन ने सौंपा मांगपत्र

 

सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल ने नगर पंचायत किरावली की पेयजल आपूर्ति की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु नवीन पेयजल योजना के गठन के निर्माण से सम्बंधित योजना-प्रस्ताव/आगणन की प्रस्तावित धनराशि 1842219 लाख आवंटित करने, किरावली सीएचसी की बदहाली दूर कराने हेतु नगर पंचायत को धनराशि उपलब्ध कराने और बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत कान्हा गौशाला निर्माण हेतु धनराशि मुहैया कराने की मांग की।

 

युवा प्रधान की हौसला अफजाई

 

सीएचसी के निरीक्षण के लिए जाने के दौरान डिप्टी सीएम गांव बरौदा सदर स्थित ग्राम प्रधान श्रीओम सोलंकी के आवास पर रुके। श्रीओम सोलंकी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रीओम सोलंकी की हौसला अफजाई करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने की बात कहते हुए उत्साहवर्धन किया।

 

 

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com