BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

शोभा सिंह का पुरवा में विकास की नई रोशनी, वार्ड 21 में रोड लाइट लगने से लोगों में खुशी

शोभा सिंह का पुरवा में विकास की नई रोशनी, वार्ड 21 में रोड लाइट लगने से लोगों में खुशी

Spread the love

शोभा सिंह का पुरवा में विकास की नई रोशनी, वार्ड 21 में रोड लाइट लगने से लोगों में खुशी

गंगाप्रसाद करवरिया मंडल प्रभारी

चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के वार्ड संख्या 21 शास्त्री नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती शोभा सिंह का पुरवा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। बस्ती में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा विद्युतीकरण कराने के बाद अब रोड लाइटें लगाए जाने से क्षेत्र में रोशनी फैल गई है। लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोगों ने इस कार्य पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है।

वार्ड के सभासद शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जलभराव की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कराया गया। इसके बाद बस्ती में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया गया और अब लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड लाइटें लगवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन पहले शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पाइपलाइन भी बिछवाई गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। उनका कहना है कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और गरीब एवं पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

बस्ती के निवासी कैलाश पटवा, फलिया बाबा कोटार्य, देवीदीन कोटार्य और पदुम नारायण कोटार्य सोनू वर्मा राजू कोटार्य श्रवण कुमार राजपूत ने सभासद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी बस्ती में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। पहले जलभराव, अंधेरा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहता था, लेकिन अब सड़क पर लगी रोड लाइटों से पूरा मोहल्ला रोशन हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय आवागमन आसान और सुरक्षित हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिली है। बस्ती में विकास कार्यों को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। बच्चों ने भी नई रोड लाइटों के जलने पर उत्साह व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों ने सभासद शंकर प्रसाद यादव का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com