Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद इलेक्ट्रिकल की दुकान पर कार्य कर रहे कर्मचारी को अचानक दुकान में घुसे एक युवक ने डंडों से पीटा
इलेक्ट्रिकल की दुकान पर कार्य कर रहे कर्मचारी को अचानक दुकान में घुसे एक युवक ने डंडों से पीटा

टूंडला फिरोजाबाद
टूण्डला-इलेक्ट्रिकल की दुकान पर कार्य कर रहे कर्मचारी को अचानक दुकान में घुसे एक युवक ने डंडों से पीटा।
पूरा मामला थाना टूण्डला क्षेत्र के मुख्य बाजार का है थाने के बराबर में एक रवि इलेक्ट्रिकल की दुकान है जहां पर बुधवार को शाम लगभग 7 बजे एक युवक चुपचाप हांथ में डंडा लिए घुस गया और कार्य कर रहे कर्मचारी को दे दनादन डंडे से मारना शुरू कर दिया।जितनी देर में पीड़ित कर्मचारी और दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक पीट रहा युवक भाग निकला।यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।पीड़ित युवक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



