कई जिले की समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया अधिकारियों को!
कई जिले की समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया अधिकारियों को!

ज्ञापन
सेवा में,
1 मा0 योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश- सरकार लखनऊ
2 केंद्रीय कृषि कैबिनेट मंत्री मा0 नरेंद्र सिंह तोमर जी भारत सरकार
3- मा 0 अनिल राजभर जी,
कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय
उ०प्र० शासन
4- मा 0स्वतंत्र देव सिंह
कैबनेट मंत्री, जल शक्ति तथा बाढ़ नियत्रण
उ०प्र० शासन
5- मा0अरविन्द कुमार शर्मा नगर विकास,
शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन,
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन
6- मा 0 जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण उ०प्र० सरकार
प्रेषित ज्ञापन द्वारा उपजिलाधिकारी महोदया बबेरू बांदा।
विषय-तहसील बबेरू विभिन्न ग्राम पंचायतों /अंशो में विकास की गति धीमी/शून्य है। ग्रामों में विकास कराते हुए ग्रामीणों की मूल समस्यायों का निराकरण कराए जाने संदर्भित ज्ञापन।
महोदय,
आपको संज्ञान हो कि सम्पूर्ण देश ,उत्तर प्रदेश में मेरा देश मेरी माटी का कार्यक्रम हो रहा है। जबकि आजादी के 76 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी बांदा जनपद पूरा विकास से वंचित समस्त विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों/अंशो में विभिन्न मूल समस्यायों को निवासी ग्रामीण
सहन करने के लिऐ मजबूर है।
अतः आपके संज्ञान में लाने का आशय,पीड़ित ग्रामीणों की मूल समस्यायों/आवश्यकताओं के निराकरण का आदेश पारित कर,उपस्थित समस्यायों से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाये।
।विवरण निम्नवत है।
तहसील के ग्राम पंचायत पतवन,ग्राम पंचायत उमरी,ग्राम पंचायत फुफुंदी,ग्राम पंचायत भदेहदु वा अंश मवई बुजुर्ग ।
1 ग्राम पंचायत पतवन में ब्लॉक बबेरू में
शौचालय मात्र 10 पर्सेंट बने है आवास में जिन लोगों का सूची में नाम था बिना जांच किया पात्रों का नाम आवास की सूची से काट दिया गया है यह लापरवाही विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा की गई है घर बैठे जांच कर ली गई हैं लेकिन जिनके घरों में बिल्डिंग बनी है उनको आवास का लाभ दिया गया है पानी के लिए महिलाओं को 2 किलोमीटर जाना पड़ता है साइकिल से पानी लाना पड़ता है और अगर एक दो हैंड पंप है भी गांव के अंदर वहां जाने के लिए जो रास्ता है उन रास्तों से निकलना बहुत ही मुश्किल है घुटने से ऊपर कीचड़ और बारिश का गंदा पानी भरा हुआ है गांव में एक दो आरसीसी मात्र है और पूरा गांव बदहाली की जिंदगी जी रहा है रस्ताएं बिल्कुल नहीं बनी हुई है। नालिया बज बज रही है।
लगभग 20 से 25 लोगों के घर बारिश के पानी से गिर गए हैं अभी तक लेखपाल के द्वारा सर्वे तक नहीं किया गया है। अपने क्षेत्रों में महीनो नही जाते ही नहीं है। पीएम किसान सम्मन निधि का पैसा भी किसानों का सालों से नहीं मिल रहा है।
2 ग्राम पंचायत फुफुंदी ब्लॉक बिसंडा मैं प्राथमिक विद्यालय के हालात बाद से बदतर हैं प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री भी नहीं है प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है इस गांव में भी शौचालय लगभग 10 से 15% ही बने हैं नालियां बजा रही हैं गांव के गलियों से निकलना बहुत ही मुश्किल है बरसात के समय। बारिश के पानी में करीब 30 लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं लोग झोपड़ी बनाकर रहने के लिए मजबूर हैं लेखपाल अपने क्षेत्र में महीनो से देखने तक नही जाते।
3 ग्राम पंचायत उमरी में बारिश जो पानी है उस पानी के निकासी के लिए कोई भी नाली नहीं है।
4 ग्राम पंचायत भदेहदु वा अंश मवई पुरवा रस्ताए बिल्कुल भी अच्छी नही है । शौचालय मात्र 5% बने मवई पुरवा में ।
5 बबेरू मोहल्ला अंबेडकर नगर शिवाजी चौराहा इमलिया तालाब पूरी तरह से बीमारी का अड्डा बन चुका है कूड़े का अंबार लगा हुआ है तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है पूरे बबेरू टाउन एरिया में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
6 श्रम विभाग कार्यालय बांदा पूरी तरह से दलालों का अड्डा बन चुका है दलाल ही बांदा का श्रम विभाग चला रहे हैं । भाग बांदा कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि दलालों की पहचान हो सके।
जिले के ही नहीं पूरे मंडल के मजदूर श्रमिकों लाभार्थियों की फाइलें धूल फेंक रही है और जो फाइल है पास हो गई है उनका भुगतान नहीं हो रहा है दलालों को अगर ₹20000 दिया जाता है तो फाइलें 6 महीने के अंतर्गत पास होकर भुगतान भी हो जाता है । जो लाभार्थी हैं मजदूर वह लगभग 3 सालों से चक्कर काट रहे हैं अधिकारियों के लेकिन अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रहा है।
7 विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाइट खंभे कुछ नए लगाए जाएं जर्जर केबिल हटा कर नए केबिल लगाएं जाए लाइट की खपत के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाए जाएं , पीएम किसान सम्मान किसानों को तुरंत दिलाया जाए , हर घर जल के जो रोड तोड़ी गई है उनकी तुरंत मरम्मत कराया जाए।
अत: आपसे अनुरोध है कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इन ग्राम पंचायतों में जाए तो जनता दल यूनाइटेड की टीम को जरूर अवगत कराए ,ग्रामीणों की समस्यायों के निराकरण का
आदेश पारित करने का कष्ट करें।
दिनांक 16/9/2023
भवदीय
शालिनी सिंह पटेल
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश।
ज्ञापन में शामिल लोग रविंद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ यूपी ,राजेश कुमार अनुरागी,होरी लाल ,राजवती, अंजना , दीन मोहम्मद ,राजबली ,रमेश वर्मा,चुनना भगत आदि लोग

Subscribe to my channel



